रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में कराया दो कक्षों का निर्माण

मुज़फ्फरनगररोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडलाध्यक्ष रो अशोक गुप्ता (2023 – 24), रो दीपा खन्ना (2024 -25 ), अनिल सोबती, डॉ ईश्वर चंद्रा, वीरेंदर अग्रवाल, प्रबंधक श्याम लाल बंसल, संजय अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य कौशल आर्य द्वारा दीप प्रज्जवल से किया गया।

कार्यक्रम चैयरमेन सुनील गोयल व् वीरेंदर अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक अनिल सोबती रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की और से अंग वस्त्र पहना कर तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष विशाल कालरा, सचिव मनोज सेठी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव निर्मित दो कक्षों का लोकार्पण मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व् दीपा खन्ना के कर कमलो से कराया गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर स्वस्तिक बनाया गया। इन कक्षों के निर्माण से विधालय में पढ़ रहे 1070 लाभान्वित होंगे। इन कक्षों के निर्माण के लिए रोटरी चैम्बर के 17 सदस्यों द्वारा सात लाख सहयोग राशि प्रदान की गयी।

विशेष सहयोग डॉ ईश्वर चंद्रा, अनिल सोबती, वीरेंदर अग्रवाल, डॉ ताराचंद, डॉ गिरिराज शरण अग्रवाल, अजय भार्गव, अनिल गोयल, अवनीश मोहन तायल, मनोज सेठी, विशाल कालरा, प्रदीप गुप्ता, संदीप कुच्छल, मधु गोयल, मञ्जूषा चंद्रा, अजय एरोन। गौरव गुप्ता द्वारा सीमेंट के कट्टे देकर सहयोग किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने क्लब के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं मंडल की और से भरपूर सहयोग का विश्वास दिलाया। मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना ने विद्यालय के विस्तार पर चर्चा करते हुए कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, सोलर सिस्टम आदि के लिए रोटरी इंटरनेशनल से ग्लोबल ग्रांट दिलाने का विश्वास दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्कर

विद्या भारती के प्रदेश मंत्री अरुण खंडेलवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य है कि इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिन्दुत्वनिष्ठ, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत शारीरिक, प्राणिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यत्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित होकर जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके। इस अवसर पर उपस्थित रहे कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सह सचिव गौरव गुप्ता, प्रमोद अरोरा, अजय गुप्ता, अरविन्द संगल, सतवीर सिंह, सुभाष साहनी, अजय अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, महेश गर्ग, कृष्ण कुमार बंसल, विनोद जलोत्रा, इनरव्हील अध्यक्ष चेतना सेठी, सचिव शिप्रा गुप्ता, निशा एरोन, भारती साहनी, मधु भार्गव, शशि सोबती, बाला अग्रवाल, अंजू जलोत्रा।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेट

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  भेडिये ने महिला पर बोला हमला, क्षेत्र में दहशतराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का

Read More »