बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेन

बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11124 में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9ः32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशी

भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। 9ः42 से 10ः32 तक सघन तलाशी हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *