MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भय

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग काफी भयभीत बने हुए हैं। शहर के मोहल्ला बह्मपुरी में आवारा कुत्तों ने एक महिला और एक बच्चे को काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, इसको लेकर लोगों में गुस्सा बना हुआ था कि गुरूवार को दिन निकलते ही एक व्यक्ति पर फिर से आदमखोर हो रहे इन कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस व्यक्ति पर हमले के बाद मौहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। सभासद देवेश कौशिक भी लोगों के बीच पहुंचे और पालिका की ईओ को फोन कर जानकारी दी तथा मौहल्ले से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।

शहर में आए दिन आवारा कुत्तों का खौफ बढता जा रहा है। प्रतिदिन कोई न कोई आवारा कुत्तों का शिकार बन रहा है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्ते कई लोगों को काट कर जख्मी कर चुके है। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

नगरवासी नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगा रहे है। बुधवार को मोहल्ला बह्मपुरी में आवारा कुत्तों ने एक महिला और एक बच्चे को काट कर जख्मी कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चे की जान को बचाया है। सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि अभी तक इसी मामले को लेकर लोगों को रोष बना हुआ है कि गुरूवार को सवेरे कुत्तों ने फिर से एक व्यक्ति पर हमला करते हुए घुटने के पीछे काट लिया। लोगों में भय बना हुआ है।

नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर में विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों को काटे जाने की सूचना मिल रही है। ऐसे मामलों में हम सम्बंधित क्षेत्रों में पालिका की टीम भेजकर आवारा कुत्तों को पकडवाने का काम भी करा रहे हैं। उनका बधियाकरण कर शहर से बाहर छोड़ा जा रहा है। कुत्तों को पकड़कर कहीं पर रखा जाए ऐसा कोई नियम नहीं है। इसके लिए शिकायत के आधार पर ही काम हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियानजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »