कांवड़ियों ने हेड कांस्टेबल को पीटा, पांच के खिलाफ एफआईआर

कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच हंगामा होने पर बीच-बचाव करने पहुंची थी पुलिस, कांवड़ियों के वाहनों को किया सीज

मेरठ। दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव के पास गरम धरम होटल के सामने रविवार रात कांवड़ियों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पांच कांवड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक और स्कूटी को भी सीज कर दिया है। बीच-बचाव करने पहुंचे कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल दिनेश के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज, सूची में 84 लाख से ज्यादा बढ़ोतरी

देर रात बाइक सवार कांवड़ियों की पैदल जा रहे कांवड़िये को साइड लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और डंडे चलने लगे। हाईवे पर अचानक हुए हंगामे से राहगीरों और अन्य कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई थी। स्थिति संभालने पहुंचे हाईवे पर कांवड़ियों के वेश में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

एक गुट के कांवड़ियों ने उनके साथ भी अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल कांवड़ियों और हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से मिली बाइक और स्कूटी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। दौराला पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की तहरीर पर नई दिल्ली की दुग्गल कॉलोनी निवासी आयुष, सागर और विकास कुमार मिश्रा और जैदपुर, दोधपुर सरन बिहार निवासी सोनू और उसके साथी गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना के में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा
Share This Article