कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष… किशोरी की मौत, छह घायल

सीतापुर- मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायल किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह घूर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया। हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। गांव निवासी हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। विपक्षियों ने डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया।हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता हरिहर की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्याजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »