टाउनहाल में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर शहर के टाउनहाल में महिला शक्ति के प्रदर्शन का नजारा दिखाई दिया। यहां पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और महिला सभासदों के साथ मिलकर जश्ने आजादी उत्साह और उल्लास भरे वातावरण में मनाते हुए टाउनहाल भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

टाउनहाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम भारत की आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, स्वतंत्रता का ये दिन हम सभी देशवासियों के लिए उत्साह और उल्लास का दिन है, यह दिन हमारे लिए राष्ट्रीय पर्व का दिन है। आजादी का यह दिन देखने के लिए हमारे पूर्वज महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अनेकानेक बलिदान दिए, आज उनको नमन और वंदन करने का दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व पटल पर बढ़ा है। आज हम सभी भारतवासी इस विकाशील देश को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के शिखर को छुआ है। कानून व्यवस्था सुधरी है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के इस दिन हमें आज यहां पर अपने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा कि हम अपने शहर को गन्दगी की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अपना नागरिक दायित्व निभाते हुए न तो गन्दगी फैलायेंगे और न ही फैलाने देंगे। अपने घर के आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी एक स्वच्छता सेनानी बनकर प्रत्येक परिवार को उठानी है। हम लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन इसमें जन सहयोग बड़ी भूमिका निभायेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में हमारा लक्ष्य शहर रैंकिंग में ऊपर ले जाने में सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके साथ ही नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण किया और छात्राओं को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। यहां पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने उनका स्वागत और सत्कार किया।

कार्यक्रम के दौरान सभासद कुसुम लता पाल, महिका गुप्ता, ममता बालियान, रितु त्यागी, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, सभासद पति विकल्प जैन, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हकीम इरशाद अंसारी, अब्दुल सत्तार, नौशाद पहलवान, हनी पाल, मौहम्मद खालिद, अर्जुन कुमार, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, रजत धीमान, अमित पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, अमित पाल, नदीम खान, सलेक चन्द, राहुल पंवार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, लिपिक ओमवीर सिंह, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, गोपी चंद वर्मा, निपुण कन्नौजिया, मनोज बालियान आदि कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेने का दिखा उत्साह

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के द्वारा स्वतत्रंता दिवस को खास बनाने के लिए टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित यह सेल्फी प्वाइंट सभी को खूब भाया। यहां पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही सभासदों ने भी अपने अपने अंदाज में सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा फहराने के लिए सभी को प्रेरित किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने यही सेल्फी प्वाइंट बुधवार शाम नुमाइश मैदान पर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी लगवाया था, जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप सहित अन्य लोगों ने भी जमकर सेल्फी ली और स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के प्रति सभी को जागरुक करते हुए इसके लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

टाउनहाल के कार्यक्रम में दिखा सशक्त महिला का नजारा

नगरपालिका परिषद् के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान टाउनहाल में आयोजित ध्वजारोहण के दौरान महिला सशक्तिकरण की भी झलक दिखाई दी। यहां पर जब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ स्वतत्रंता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची तो उनके साथ पालिका की कई महिला सभासद भी मौजूद रहीं। इनके साथ खींची इस एक तस्वीर ने महिलाओं के राजनीतिक स्तर पर सशक्त होने का साक्ष्य बनकर एक संदेश देने का काम किया। 

इसे भी पढ़ें:  जमीन की खातिर किया युवक का अपहरण, एक गिरफ्तार, चार फरार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *