अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

मुजफ्फरनगर। मिट्टी का अवैध खनन किये जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम जानसठ ने पूरी टीम के साथ क्षेत्र के गांव में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और दो अन्य वाहनों को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यहां पर अवैध खनन करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं पकड़ा गया। बताया गया कि टीम के पहुंचने के साथ ही लोग यहां से वाहनों को छोड़कर भाग गये थे।

जनपद में अवैध मिट्टी खनन को लेकर अनेक बार शिकायत होती रही हैं। कई बार इसको लेकर विवाद भी सामने आया और लोगों ने प्रदर्शन भी किया। इसी को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा लगातार कार्यवाही कराई जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार को ग्राम सम्भलहेडा, वलीपुरा मुझेड़ा में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के उपरांत उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह एवं सम्भलहेडा चौकी इंचार्ज आनन्द कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्राम वलीपुरा मुझेड़ा में एक जेसीबी तथा दो नीले रंग के ट्रैक्टर जिनमें सोनालिका 745 एवं स्वराज 744 मिले, जिनकी ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी और इन पर कोई भी वाहन पंजीकरण नम्बर नहीं पाया गया। ये वाहन पूरी तरह से मिट्टी खनन में प्रयोग करते हुए पाये गये, जिसकी कोई परमिशन नहीं पायी गयी। उक्त वाहनों को सम्भलहेड़ा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम जानसठ ने बताया कि अन्य लोग भाग गये थे। खेत से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। जेसीबी को खेत में ही सील किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंधक से भरा ट्रक पलटने से हाइवे पर हड़कंप

इसके साथ ही बुधवार की सुबह उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार द्वारा प्रातः काल में नगर पंचायत का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत जानसठ में कुल ठेका कर्मी-45, संविदा कर्मी 23, स्थायी कर्मी 2 में से कुल 04 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों के स्पष्टीकरण जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उपस्थित सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में वार्ता की गयी, जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा पीएफ प्रति माह नहीं आने की शिकायत पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी जानसठ को ठेका कंपनियों की जाँच कर कार्मिकों के देय को प्रतिमाह जमा कराया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित नागरिकों से सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो नागरिकों द्वारा सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय दो सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाने पर सफाई नायक को समय से शौचालय खुलवाने के सख्त निर्देश दिए गए। नागरिकों द्वारा एसडीएम से अतिक्रमण की शिकायत करने पर अधिशासी अधिकारी जानसठ को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्रीय नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह, नगर पंचायत जानसठ के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंधक से भरा ट्रक पलटने से हाइवे पर हड़कंपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का

Read More »