गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

खतौली गंगा घाट की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी खतौली को ज्ञापन सौंपकर घाट पर फैली गंदगी, खुले में शौच तथा असामाजिक तत्वों द्वारा घाट की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने की शिकायत की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि खतौली गंगा घाट हिन्दू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन शाम को गंगा आरती आयोजित होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं।

इसे भी पढ़ें:  6 ENCOUNTER-सहारनपुर रेंज में अपराधियों के लिए काल बनी खाकी

लेकिन वर्तमान समय में घाट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।संगठन का आरोप है कि घाट की रेलिंग, लाइट, सीढ़ियाँ, बेंच, दानपात्र और शौचालयों को क्षति पहुँचाई जा रही है। साथ ही घाट परिसर में खुले में शौच और गंदगी फैलने से वातावरण दूषित हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

ज्ञापन में प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, पुलिस गश्त बढ़ाने तथा घाट की सम्पत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिन्दू महासंघ स्वयं गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाएगा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाएगा।इस दौरान पुनीत अरोरा, नवीन त्यागी तथा विशाल बेहरोलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, दो साथी फरार

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुजफ्फरनगर में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »