पुरकाजी में 31 मुकदमों वाला याकूब उर्फ कोबरा गिरफ्तार, तमंचा बरामद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोकशी और आर्म्स एक्ट के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे याकूब उर्फ कोबरा को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गंगनहर पटरी की ओर से आ रहा है। इसके बाद गांव कम्हेड़ा के पास नाकाबंदी की गई, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

31 मुकदमों में दर्ज है नाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, याकूब उर्फ कोबरा का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ—

  • भोपा थाना में 24 मुकदमे
  • कोतवाली नगर में 1 मुकदमा
  • नई मंडी थाना में 1 मुकदमा
  • पुरकाजी थाना में 5 मुकदमे

इस तरह कुल 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पशु क्रूरता, गोकशी, आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े मामले शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

Share This Article