15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बहजाई- संभल के बहजोई क्षेत्र स्थित राइस मिल में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। मक्का सुखाने वाले एलीवेटर के करीब 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 
Share This Article