दस मार्च को शिव चौक से निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्रा

मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में इस वर्ष भी ‘श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव’ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 7 मार्च से 11 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें भक्तजन श्याम बाबा के दिव्य दरबार के दर्शन और संकीर्तन का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। इस बीच दस मार्च को बाबा श्याम की शिव चौक से निशान यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें इस बार मंदिर कमेटी को करीब पांच हजार से ज्यादा भक्तों के उमड़ने की संभावना है।

श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति द्वारा बुधवार को श्री गणपति धाम मंदिर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस महोत्सव की जानकारी दी गई। भीम सैन कंसल और अशोक गर्ग द्वारा बताया गया कि इस साल मनाये जा रहे श्री खाटू श्याम महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी, जिसमें चंग धमाल, निशान यात्रा, संकीर्तन, भजन संध्या और भव्य आरती जैसे आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर करेंगे। 7 मार्च से शाम 7 बजे चंग धमाल चंदन होली का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर से पधारे श्याम भक्तगण अपनी मधुर भक्ति ध्वनि से श्र(ालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 8 मार्च से शाम 7 बजे श्याम नाम की महन्ती का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च से शाम 8 बजे निशान वितरण, जिसमें श्र(ालु बाबा श्याम के निशान प्राप्त कर सकेंगे। 10 मार्च से सुबह 9 बजे एकादशी निशान यात्रा का शुभारंभ शिव चौक से होगा। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। शाम 7 बजे भव्य संकीर्तन एवं मंगल आरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रीधाम वृंदावन-बरसाना से पधारी ‘फूलों वाली माता’ बृजराज अग्रवाल भक्ति पूर्णिमा जी बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगी। 11 मार्च से शाम 7 बजे बधाई उत्सव का आयोजन होगा। इसके उपरांत द्वादशी मंडल के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण में एक विशाल मेला भी लगेगा, जिसमें झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और अन्य आकर्षक स्टाल्स भक्तों और श्र(ालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। यह आयोजन श्र(ा और भक्ति का संगम बनने के साथ-साथ नगरवासियों के लिए उत्साह और आनंद का अवसर भी प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

भीम कंसल ने बताया कि मंदिर से निशान लागत कीमत पर ही भक्तों को उपलब्ध कराया जा रहा है। भक्त निःशुल्क या मंदिर के चंदे से निशान प्राप्त करने के इच्छुक नहीं है, इसलिए इसके लिए एक टोकन मनी तय की गई। इस बार करीब पांच हजार से ज्यादा भक्तों के इस यात्रा में उमड़ने की संभावना है। इसके लिए मदिर पर बड़ी बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भजन संध्या में पूर्व की घटना को देखते हुए सौ युवा सेवादार व्यवस्था में लगाये गये हैं। इसके साथ ही पूरा प्रांगण सीसीटीवी से लैस किया गया है। दो दिन बाद भक्त खाटू श्याम को अर्पित किया गया अपना निशान ध्वज मंदिर प्रांगण से टोकन जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति ने सभी श्र(ालुओं से इन धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होने और श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान मुख्य रूप से भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकासा अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, यश गर्ग, तुषार गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र

Read More »