एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत अंतर विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती को समर्पित था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर सोचने, बोलने और जागरूकता फैलाने के लिए मंच देना था। कार्यक्रम में जिले के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया और छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्या श्री मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती के पावन उपलक्ष में विद्यालय परिसर में एक भव्य अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में आये प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूली

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई कृग्रुप ए (कक्षा 9वीं व 10वीं) के विद्यार्थियों ने एक कदम धरती के नाम – छोटा प्रयास, बड़ा परिवर्तन जैसे प्रेरणादायक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि ग्रुप बी (कक्षा 11वीं व 12वीं) के प्रतिभागियों ने असंतुलित धरती, ज़िम्मेदार कौन? जैसे समसामयिक विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरणीय विषयों पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।


कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में देहरादून से पधारे साहित्यकार श्री मधुर नागवान, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेशु चौहान, तथा राजकीय इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर से सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री विपिन त्यागी शामिल रहे। प्रतियोगिता में गु्रप-ए में अनन्या रंधावा एमजी वर्ल्ड विजन प्रथम, सर्वज्ञा गुप्ता एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, दीपांशी जीसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। नालंदा पब्लिक स्कूल की चांदनी त्यागी को सांत्वना और एम.जी. पब्लिक स्कूल की मैत्री शर्मा को स्पेशल प्राइज के लिए चुना गया। वहीं ग्रुप-बी में कृष देशवाल मेपल्स अकादमी बुढ़ाना प्रथम, कृष्णा जोशी एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, कनिष्का दयाल जीसी पब्लिक स्कूल व निशी ग्रोवर सेंट जेवियर स्कूल मीरापुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। श्रेया मूंधडा जीडी गोयनका को सांत्वना पुरस्कार तथा आशी एम.जी. पब्लिक स्कूल को स्पेशल प्राइज के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संकट में सहारा बन रही पुलिस, मायूस चेहरों पर लौट रही मुस्कान

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और निर्णायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, भाषण-कला और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के भाषणों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विषयों के अनुसार छात्र-छात्राओं की भाषा, प्रस्तुति और विचारशीलता उच्च स्तर की रही। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाजस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-पंडित वैष्णो ढाबा पर ‘गोपाल’ निकला तजम्मुलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत

Read More »