जैमर लगी कार में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश जैमर लगी कर में घूम रहे थे ताकि पुलिस इन्हें ट्रेस ना कर पाए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

नई मंडी कोतवाली पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों और से गोलियां चली, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया व इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश जैमर लगी कर में घूम रहे थे ताकि पुलिस इन्हें ट्रेस ना कर पाए। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के मुताबिक देर रात भोपा रोड पुल के पास चेकिंग के दौरान एक होंडा कंपनी की एस्कार्ड कार को रोकने का इशारा किया गया। तो उसमें सवार लोगों ने रफ्तार तेज कर दी पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

घेराबंदी कर पुलिस ने गोलियां चलाई तो एक स्थान पर कार्य को रोककर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जबकि उनका तीसरा साथी भी मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपित कादिर, आबिद और शाहरुख गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से बरामद कार में जैमर लगा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए ही जैमर लगाया था ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें सर्वाधिक 12 मुकदमे कादिर के खिलाफ हैं। इनके कब्जे से तमंचों के अलावा 18 एटीएम भी बरामद हुए हैं, जो अलग अलग स्थानों पर कारों से चोरी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्या

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्याविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »