मेरठ रोड पर निरीक्षण को निकले डीएम ने भोलों से पूछा कुशलक्षेम

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा की विदाई के अवसर पर भी जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी मेरठ रोड पर खतौली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान वो कई स्थानों पर विश्राम कर रहे कांवड़ियों के बीच भी पहुंचे और उनसे कुशलक्षेम भी जाना। गंगनहर पर निरीक्षण कर वहां पर व्यवस्था को परखा और डाक कांवड के दौरान सभी से सतर्कता के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा शिवभक्तो को जनपद से गंतव्य की ओर सकुशल अग्रसरित करने के निरंतर अथक प्रयास के क्रम मे जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानो का निरीक्षण कर अपने गतंव्यो की ओर जाते शिवभक्तो से कुशलक्षेम पूछा गया। शिवभक्तो को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के अधिकारियो को निर्देशित भी किया गया। साथ ही उन्होंने शिवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर समस्त शिवभक्तो से भी आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु अपील की गई।

बुधवार को डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा पावन श्रावण मास मे आयोजित होने वाले शिवभक्तांे की इस कांवड यात्रा को दुर्घटनामुक्त व सौहार्दपूर्ण बनाने के निरंतर प्रयासो के क्रम मे जनपद के मेरठ रोड पर निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने वहलना, नरा, बेगराजपुर, मंसूरपुर, नावला व खतौली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा समस्त व्यवस्थाओ जैसे बैरिकेडिग, विद्युत एवं कांवड मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य समस्त व्यवस्थाओं को परख कर सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा कावंड मार्ग पर तैनात समस्त कर्मचारियों और अधिकारियो की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारी और कर्मचारियो को डयूटी के दौरान पूर्ण रूप से अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही डीएम द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर नावला कट पर गंतव्यों की ओर जाते शिवभक्तांे से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  जलभराव और टूटी सड़क से परेशान व्यापारियों के बीच पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सुनी समस्या

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »