लखनऊ में उठी व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल द्वारा प्रदेश भर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की गई। बताया कि प्रदेश के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं एवं मुजफ्फरनगर सहित कुछ जिलों से जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त हो रही थी, उसके विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा तत्परता के साथ अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि व्यापारियों का उत्पीड़न या शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कहीं से भी शोषण किए जाने की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जवाबदेह होगा।

बैठक को व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि जीएसटी सहित कुछ विभाग के अधिकारी सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं उन्हें अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। इस अवसर पर व्यापार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा मुजफ्फरनगर के प्रमुख पदाधिकारी राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष व विजय प्रताप सिंह को जिला युवाध्यक्ष मुजफ्फरनगर व्यापार संगठन के पद के लिए मनोनयन पत्र सौंपे गए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर से इस बैठक में सम्मिलित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल का प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर उनका हल कराने हेतु स्वागत सम्मान किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »