मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने की अपील

मुजफ्फरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चलाये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत रविवार को जनपद की छह में से पांच विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएलओ ने उपस्थित रहकर नई वोट बनवाने और मतदाता सूचियों का शु(िकरण करने के लिए लोगों से फार्म प्राप्त किये। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए अभियान की व्यवस्था को परखने का काम किया, साथ ही उन्होंने लोगों से इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपनी नई वोट बनवाने और अपने नाम पते को दुरुस्त कराने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  हिंदू संघर्ष समिति ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा को उठाई मांग

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। जनपद में छह में से पांच विधानसभा सीटों के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने के कारण इस क्षेत्र को अभियान में शामिल नहीं किया गया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों के समस्त पोलिंग बूथों पर रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन करते हुए बीएलओ को तैनात किया गया। यहां पर बीएलओ के पास मौजूद मतदाता सूची को मतदाताओं के अवलोकन के लिए रखा गया। शहरी क्षेत्र के भी पोलिंग बूथों पर बीएलओ सवेरे से ही मौजूद नजर आये और लोग भी अपनी वोट को देखने तथा नई वोट बनवाने के लिए इन केन्द्रों की ओर आते जाते दिखाई दिये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर


प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी शहर के अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। वो सुबह जीसी पब्लिक स्कूल के सीनियर विंग में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचे और वहां पर तैनात बीएलओ तथा सुपरवाइजर से बातचीत करते हुए अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत रहने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से अपनी वोट बनवाने और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण जांचने की अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वोट बनाने के लिए अभियान चल रहा है, रविवार को विशेष दिवस के अवसर पर कैंप लगाया गया। यहां पर बीएलओ सम्बंधित आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बच्चो की उम्र 01 जनवरी 2025 को या उससे पहले 18 साल हो गई हो वे अपना वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावती

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, देखें वीडियो…स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने की थी मुकुल

Read More »