रेलवे लाइन पर कटकर युवक की मौत, मंदिर के पास मिली लाश

मुजफ्फरनगर। रविवार को देवबंद की ओर जा रही रेलवे लाइन पर एक युवक रेलगाड़ी की चपेट में आकर बुरी तरह से कटने के कारण मर गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी पर भिजवा दिया था। वहीं एक मंदिर के पास बाग से एक युवक का शव बरामद होने के कारण सनसनी फैल गई। इस मृतक की भी पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए मोर्चरी भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा फाटक के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि मलीरा फाटक के पास एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के हाथ पर सचिन नाम गुदा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी है। वहीं थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम बघरा में शिव दुर्गा मंदिर के सामने बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की कोई भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवा दिया था। 

इसे भी पढ़ें:  IPS SANJEEV-3 दिन, 8 मुठभेड़, 10 शातिर बदमाश गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *