MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में तो कई फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं, लेकिन नगरपालिका की एक महिला सभासद का ही फर्जी लैटर पेड छपवाकर सभासद के हस्ताक्षर से जारी करने का मामला सामने आया है। महिला सभासद के एक टेलर पर आरोप है कि उसने सभासद का फर्जी लैटर पेड छपवाकर लोगों को उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से जारी करना शुरू कर दिया। एक मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पर जांच हुई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। महिला सभासद ने इस प्रकरण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका ईओ को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 46 सूजडू से शबनूर पत्नी मौहम्मद सलीम निवासी खालसा पट्टी सूजडू सभासद हैं। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से उनके लेटर पेड प्रयोग करते हुए पालिका भेजे जा रहे हैं। सभासद शबनूर की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले दिनों उनके वार्ड के सुपरवाईजर दीपक कुमार सफाई नायक द्वारा एक जांच के बा द उनको बताया गया कि आशु पुत्र स्व. अली हसन निवासी खालापार, करीमनगर थाना खालापार द्वारा अपनी माता मीना पत्नी अली हंसन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पालिका में आवेदन किया गया था, जिसमंे उसके द्वारा शपथपत्र व अन्य कागजात के साथ सभासद शबनूर का एक फर्जी लेटर पैड बनवाकर उस पर तहरीर लिखकर फर्जी मुहर व हस्ताक्षर के साथ लगाया गया है। इसके बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आशु ने सूजडू के रहने वाले एक व्यक्ति से यह लेटर पैड तैयार कराया है तथा उस पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर किए या करवाए गए हैं तथा फर्जीवाडा व धोखाधडी कर गलत तरीके से अपनी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया गया है। सभासद शबनूर ने आरोप लगया कि उनको डर है कि कही इसी तरह कोई अन्य भी फर्जीवाडा न कर ले, इस सम्बंध में अपनी आख्या सुपरवाईजर द्वारा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दाखिल की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट... अगले 48 घंटे अलर्ट

सभासद पति मौहम्मद सलीम ने बताया कि हमने जांच की तो पता चला कि जिस आशु को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सभासद शबनूर के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से लेटर पैड जारी किया गया है, वो उनके वार्ड का निवासी भी नहीं है। आशु से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सूजडू के रहने वाले कफील अंसारी टेलर ने उसको यह लेटर पैड उपलब्ध कराया। आरोप है कि कफील ने ही फर्जी लेटर पैड और मुहर बनवा रखी है। उसने पूछताछ में यह कबूल किया है कि वो इसी प्रकार के कई फर्जी लेटर पैड लोगों को दे चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अभी पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकार

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हरायाराजकुमार तिवारी ने कहा

Read More »