नवीन मंडी में दो कारोबारी फर्मों पर जीएसटी का छापा

मुज़फ्फरनगर। जिला मुख्याल पर कूकड़ा स्थित नवीन मंडी में व्यापारी फर्म विनायक ट्रेडर्स और जैन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्यवाही की है। इसको लेकर मंडी क्षेत्र में हलचल मची रही। नवीन मंडी से कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गये। वहीं इस कार्यवाही के दोरान विभागीय अधिकारियों ने वहां मिले स्टॉक के साथ लेनदेन का ब्यौरे अपने कब्जे में करते हुए दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों में टैक्स चोरी का मामला पकड़ा गया है, उसकी जांच का काम जारी है। छापे की सूचना पर गुड मंडी के व्यापारी भी एकत्रित हो गये थे, लेकिन किसी प्रकार का कोई विरोध देखने को नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव

स्टेट जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सि(ेश दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने नवीन मंडी में खाद्य तेल कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने विनायक ट्रेडर्स और जैन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में छापे के दौरान स्टॉक की जांच की। इसके साथ ही वहां क्रय-विक्रय के बिलों सहित खरीदे गए माल के बिल भी परखे गये। बुधवार दोपहर शुरू हुई जांच में प्रथम दृष्टया बिलों में गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई, लेकिन जांच का कार्य देर तक चलने की संभावना है। उधर, गुड मंडी के व्यापारी संजय मित्तल भी छापामारी होने की सूचना पर अन्य व्यापारियों के साथ वंहा पहुंच गए थे। उन्होंने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन जांच प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए टीम के अधिकारियों ने उनको अंदर नहीं आने दिया। 

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी… मासूम ने देखा तो मार डालास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और

Read More »