सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। मंगलवार की शाम शहर के बीच सरेआम गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश सहित उसके साथी बाल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश को पुलिस की दो गोलियां लगी, जिससे वो लंगडा हो गया। इस घायल बदमाश को पुलिस ने मीडिया के सामने भी व्हील चेयर पर पेश किया। जबकि इसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। इससे प्रसन्न एसएसपी ने टीम को प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर सरेआम बदमाशों के द्वारा गोलियां चलाकर की गई युवक की हत्या का खुलासा किये जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम के समय नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर अग्रसेन बिहार में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक युवक विशाल देशवाल निवासी मेरठ की मृत्यु हो गयी तथा उसका साथी अनुज लाटियान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। एसएसपी के आदेश पर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम बुधवार को मखियाली चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अग्रसेन विहार में फायरिंग की घटना करने वाले बदमाश भोपा रोड से आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भाषा समर कैंप में बच्चों ने जानी भारतीय व्यंजन परम्परा

भोपा रोड पर घेराबन्दी की गयी, भोपा पुल से 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवक आते हुए दिखायी दिये, जिन्हे रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर तेजी से मुड़कर भागने लगे। टीएस मान ट्रान्सपोर्ट के सामने राजवाहे पट्टी पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। रजवाहे की पुलिया पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल हाईवे की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया तथा दूसरे को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। घायल बदमाश के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी। उसको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया।

घायल बदमाश की पहचान शातिर अपराधी योगराज त्यागी उर्फ योगी पुत्र नितिन त्यागी निवासी सूर्यनगर एटूजेड रोड नई मंडी के रूप में हुई। इसके साथ ही उसका साथी बदमाश पीयूष चौहान उर्फ पोली पुत्र योगेश कुमार निवासी अग्रसैन विहार नई मंडी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने घटना के 12 घंटे के भीतर ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने पर नई मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल और उनकी टीम की प्रशंसा की। एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश योगराज ने बताया कि मृतक विशाल देशवाल और अनुज लाटियान के साथ उनका कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। बीती रात भी वो अपने साथी पीयूष के साथ अग्रसेन बिहार में कुसुम हॉस्पिटल के पास चाय की दुकान पर खड़े थे तभी वहां विशाल व अनुज अपने साथियों के साथ आ गये और उनसे पुनः झगड़ा हो गया। जिसमें आवेश में आकर उन्होंने फायरिंग कर दी, इसमें विशाल की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, देखें वीडियो...

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया अभिनंदनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »