MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

मुजफ्फरनगर। सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी और कार्यों के प्रति कर्मचारी कितने गंभीर और सजग है, इसी पोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने खोलकर रख दी है। यह वायरल वीडियो साबित कर रहा है कि आम जनमानस को किसी भी कार्य के लिए व्यस्त दिखाने वाले सरकारी बाबुओं के पास मनोरंजन का भरपूर समय है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का हालांकि किसी सम्बंधित अधिकारी या जिलाधिकारी ने घंटों बाद तक भी कोई संज्ञान नहीं लिया, लेकिन 24 घंटे से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों को अपने मनोरंजन का अड्डा बनाकर रख दिया है। लोगों ने तो ऐसे लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।

जनपद में सरकारी दफ्तरों में कामकाज का हाल किसी से छिपा नहीं है, कोई भी मामला हो, लोगों को उसका निस्तारण कराने के लिए न जाने कितने चक्कर इन दफ्तरों के लगाने पड़ते हैं, जनता और सरकार के कामकाज तथा समस्याओं के निस्तारण को समय से निपटाने के लिए भले ही सरकारी दफ्तरों में तैनात कर्मचारियों और लिपिकों के पास समय न हो, लेकिन उनके पास ड्यूटी पर भी अपना मनोरंजन करने के लिए भरपूर समय रहता है। ऐसे ही कुछ कर्मचारियों ने सरकार दफ्तरों को मनोरंजन का अड्डा बनाकर रखा हुआ है। यहां दफ्तर पहुंचते ही ये कर्मचारी और लिपिक काम काज निपटाने या जनता के प्रति जवाहदेही सुनिश्चित करने के बजाये अपना मनोरंजन करने में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के जरिये जनता के सामने आया है। इस प्रकरण में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसको कलक्ट्रेट स्थित न्यायिक अभिलेखागार भवन में तैनात लिपिक की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति का सम्मान बचाने को हमलावर से भिड़ गई शहीद बचन सिंह की पत्नी, टूट गई अंगुली

इस वायरल वीडियो में अभिलेखागार के लिपिक कम्प्यूटर पर सरकारी कार्य करने के बजाय ताश का चिरपरिचित गेम खेलता नजर आ रहा है। इसका यह वीडियो खूब चर्चाओं में है। बताया गया कि कलक्ट्रेट स्थित न्यायिक अभिलेखागार भवन में तैनात अभिलेखपाल अपने दफ्तर में सरकारी और विभागीय कामकाज निपटाने के बजाये अपने कम्प्यूटर पर ताश का गेम खेल रहा है। वो माउस के जरिये कम्प्यूटर स्क्रीन पर ताश के पत्तों को इधर से उधर सेट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। जिस समय अभिलेखपाल कम्प्यूटर पर ताश का यह गेम खेल रहा था, उसी दौरान किसी ने कार्यालय की एक खुली खिड़की के झरोखे से अभिलेखपाल के इस मनोरंजन को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया

इस दौरान अभिलेखपाल बताये जा रहे कर्मचारी का चेहरा तो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कम्प्यूटर पर वो ताश गेम खेलता साफ दिखाई दे रहा है। इसी खेल के दौरान अभिलेखपाल का मोबाइल फोन भी बजता है और वो कॉल रिसीव करते हुए भी गेम खेलने में मस्त नजर आ रहा है। यह वीडियो कब शूट किया गया, इसकी तो सटीक जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन इसको 22 जून को दोपहर बाद 2.32 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के करीब 24 घंटे बाद भी मामले में जिलाधिकारी या अन्य किसी भी अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। रविवार को कार्यालय बंद रहने के कारण भी इसमें ज्यादा हलचल नजर नहीं आई। कहा जा रहा है कि इसको लेकर अधिकारियों को शिकायत की भी तैयारी है। सोमवार को मामले में कुछ हलचल होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  भारत ने पाकिस्तान पायलट को पकड़ा

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »