एम.जी. पब्लिक स्कूल में 25 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

मुजफ्फरनगर। कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य स्मृति में समाज के प्रति सेवा के संकल्प को साधने में जुटे जिले के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी सतीश चंद गोयल के मार्गदर्शन में एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 अगस्त दिन रविवार को किया जा रहा है। इसमें मोतियाबिन्द वाले रोगियों को चिन्हित करते हुए उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराये जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन और दवा के साथ ही अन्य खर्च निःशुल्क रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौत

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन और जिले के प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल द्वारा अपने पिता कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल और माता स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को विराट निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रत्येक आयोजन में सैंकड़ों नेत्र रोगियों को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 अगस्त दिन रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल, सरकुलर रोड पर किया जा रहा है।

सतीश चंद गोयल ने बताया कि इस शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक और चिकित्सा स्टाफ द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही मोतियाबिन्द वाले मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन भी होगा। ऐसे मरीजों का ऑपरेशन वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद ले जाकर ऑपरेशन कराया जायेगा। जांच, लैंस और ऑपरेशन के साथ ही गाजियाबाद ले जाना और लाना भी निःशुल्क रहेगा। उन्होंने इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील भी की। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *