मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज विस्तार की मांग

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, कहा-जनहित में जल्द मिले स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर शहर की ओर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के विस्तार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। व्यापारिक संगठनों ने इसे जनसुविधा और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए रेलवे प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की अपील की है। डीआरएम कार्यालय से सोमवार को वरिष्ठ मंडल प्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली मुजफ्फरनगर में विशेष भ्रमण पर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों और दैनिक रेल यात्रियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज को शहर की ओर बढ़ाने की मांग को लेकर नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल ने एक बार फिर औपचारिक ज्ञापन उनको सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के डीएम बदले

नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई, जिसमें कहा गया कि स्टेशन पर मौजूदा फुट ओवर ब्रिज का विस्तार शहर की ओर किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि यह मांग पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। उनके अनुसार कई बार रेलवे अधिकारियों से लेकर रेल मंत्री स्तर तक इस प्रस्ताव को जनहित में स्वीकार्य और आवश्यक माना जा चुका है। नगर पालिका, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंत्री स्तर से भी समर्थन पत्र रेलवे को भेजे जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस परियोजना पर समय रहते कार्रवाई की जाती है तो न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्टेशन क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी इससे गति मिलने की उम्मीद है। ज्ञापन में विशेष रूप से आग्रह किया गया कि डीआरएम कार्यालय से संबंधित इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जाए, ताकि इस प्रस्ताव को ।उतपज ठींतंज ैजंजपवद ैबीमउम के अंतर्गत शामिल किया जा सके। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंत में कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लाखों यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण जनहित का विषय है, जिस पर अब और देरी उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरार
Share This Article