सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खतौली के मीरापुर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, चिन्दौड़ा गांव का था मृतक, घायल मेरठ रेफर

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के मीरापुर रोड पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब सड़क पर दौड़ लगा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चिन्दौड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय वंश पुत्र नरेश कुमार और 18 वर्षीय अंशुल पुत्र अर्जुन कुमार भर्ती की तैयारी के लिए प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाते थे। शनिवार को भी अन्य युवकों के साथ दोनों सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अंशुल को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मीरापुर रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर लगाम लगाने में विफल रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। दौड़ में शामिल अन्य युवकों ने बताया कि वे रोजाना सुबह पांच बजे के करीब दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं। हादसे के वक्त सभी सड़क किनारे एक ही दिशा में दौड़ रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की एक कार ने वंश और अंशुल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक को चिन्हित कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

Also Read This

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

अरावली में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बनेगी हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी

अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां पर्यावरण को ऐसा नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसकी भरपाई संभव नहीं होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शीर्ष अदालत ने खनन से जुड़े तमाम पहलुओं की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि अरावली जैसे संवेदनशील और पारिस्थितिक रूप से अहम क्षेत्र में अवैध खनन केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और एमिकस क्यूरी को निर्देश

Read More »

संभल हिंसा केस: FIR आदेश देने वाले जज का तबादला, बवाल

संभल/चंदौसी। संभल हिंसा मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर के तबादले के बाद जिले में न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। बुधवार को वकीलों ने चंदौसी कोतवाली के पास प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक आदेश देने की कीमत जज को तबादले के रूप में चुकानी पड़ी, जो न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णम‘न्याय की हत्या’ बताया तबादला वकीलों ने CJM के ट्रांसफर को

Read More »

प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

प्रयागराज में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान संतुलन खो बैठा और तालाब में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि दो-सीटर विमान में मौजूद दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:20 बजे केपी कॉलेज के पीछे स्थित इलाके में हुई। यह क्षेत्र शहर के बीचों-बीच है, जहां आसपास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां भी मौजूद हैं। माघ मेला क्षेत्र यहां से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है। विमान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णमस्थानीय लोगों के

Read More »

देवबंद में मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले हाई अलर्ट, DIG–DM–SSP ने खुद संभाली कमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित देवबंद दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मोर्चा संभाल लिया और सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और DIG/SSP आशीष तिवारी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के इलाकों का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में

Read More »

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, लिपिक हटाया

लिपिक नितिन कुमार जन्म-मृत्यु एवं लिपिक आकाशदीप स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्य संपादित करेंगे

Read More »