मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में घायल छोटा राजन के गुर्गे सतपाल की मौत

पुलिस की गोली से हुआ था गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा था उपचार, प्रकाश चौक से किया था दलित किशोरी का अपहरण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सतपाल लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  सुभाषनगर में अधेड़ की काली करतूत — 10 रुपये का लालच देकर 11 साल की बच्ची को घर में खींचा, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतपाल उर्फ सत्तू लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था तथा उस पर विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज थे। उसने 19 जून को प्रकाश चौक से एक दलित किशोरी का अपहरण किया था, पंजाब ले जाकर दुष्कर्म किया। वो छोटा राजन के गिरोह का बदमाश था और एक सीरियल रेपिस्ट था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरना

देर रात पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। सतपाल ने मुठभेड़ में फायरिंग की, जिसमें दो सिपाही भी घायल हुए, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो गंभीर रूप से घायल हुआ था। सतपाल की मौत की सूचना पर एसपी सिटी अमृत जैन और सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रात
Share This Article