आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

एनर्जी प्लांट में आग से दो की मौत
मंगलवार की सुबह अनकापल्ली जिले के पारावदा इलाके में स्थित दक्षिण एनर्जी प्लांट में आग लग गई। प्लांट में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के चलते आग तेजी से फैली, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान त्रिनाध और वेंकटेश के रूप में हुई। दोनों अनकापल्ली इलाके के ही रहने वाले थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने नड्डा से पूछा-कंगना को लड़ाने की क्या मजबूरी थी
Share This Article