तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई।

बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण को तोड़ा। पूरी कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने होली के दिन हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR भूकंप: उत्तर भारत के कई शहरों में एक साथ झटके महसूस

उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव की संस्कृति वाले भारत देश में सांप्रदायिक सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जहां किसी एक समुदाय के लोग दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान न करें। वीरेंद्र सचदेवा ने आरोपियों के परिवार के अवैध रूप से निर्मित मकान को तोड़े जाने की कार्रवाई का समर्थन किया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अतिवादी तत्व पहले भी इस तरह की सांप्रदायिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन अब इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तरुण की हत्या के आरोपियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। आरोप है कि 4 मार्च को होली के दिन रंग खेलने के दौरान एक बच्ची के हाथ से फेंका गया रंग का गुब्बारा दूसरे समुदाय की एक महिला पर पड़ गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  कार ने चलते ट्रक में मारी टक्कर, पांच की मौत

  मृतक के परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत तरुण को बुलाया गया और करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधनः 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ विदाश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता

Read More »