राम मंदिर साजिश के आरोपी की नीमका जेल में हत्या

फरीदाबाद। हरियाणा की नीमका जेल में बंद एक संदिग्ध आतंकी की हत्या से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर रात जेल परिसर के भीतर ही नुकीले हथियार से हमला कर बंदी अब्दुल रहमान की जान ले ली गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप उसी बैरक में बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे के आसपास हुई, जब अधिकतर बंदी अपने बैरक में मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले में अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और अन्य बंदियों से पूछताछ शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक: यादगीर स्कूल की छात्रा ने शौचालय में जन्म दिया बच्चे को, जांच शुरू

अब्दुल रहमान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले का निवासी था और उस पर राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप थे। उसे इसी मामले में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 2 मार्च 2025 को गुजरात के पाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

वहीं, आरोपी कैदी अरुण चौधरी भी आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था और उसे अक्टूबर 2024 में नीमका जेल में स्थानांतरित किया गया था। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कोई कारण था या यह जेल के भीतर हुआ आपसी संघर्ष था।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 वापस, किसानों और जनप्रतिनिधियों में खुशी

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैतहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैतहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी पहुंची हाईकोर्ट, 16 मार्च को सुनवाईमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »