एयर इंडिया AI-887 की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ के बाद बंद हुआ दाहिना इंजन

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति में वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। तकनीकी खामी सामने आने के बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को लौटाने का फैसला लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक-ऑफ के बाद विमान के दाहिने इंजन में ऑइल प्रेशर अचानक शून्य हो गया। यह स्थिति विमानन तकनीक की भाषा में गंभीर मानी जाती है। एहतियातन पायलट ने इंजन पावर कम की और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित कर दिल्ली लौटने का निर्णय लिया।

सुबह 6:10 बजे उड़ी, 6:52 पर लौटी फ्लाइट

एयर इंडिया की यह फ्लाइट सुबह 6:10 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। लगभग 40 मिनट बाद यानी 6:52 बजे विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर ली। विमान में करीब 335 यात्री सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक विमान से मुंबई भेजने की व्यवस्था की गई।

DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

घटना को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही DGCA को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने एयरलाइन को यह भी कहा है कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाए और उनकी यात्रा में न्यूनतम असुविधा हो।

इसे भी पढ़ें:  सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करेंः मंहत राजूदास

फ्लाइट हिस्ट्री में नहीं मिला कोई बड़ा अलर्ट

न्यूज़ एजेंसी PTI ने DGCA से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि टेक-ऑफ के बाद फ्लैप रिट्रैक्शन के दौरान क्रू को दाहिने इंजन में ऑइल प्रेशर गिरता हुआ दिखाई दिया। इसी के बाद विमान ने हवा में ही यू-टर्न लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि विमान के पिछले रिकॉर्ड में तेल की खपत या इंजन से जुड़ी कोई असामान्य समस्या दर्ज नहीं थी।

इसे भी पढ़ें:  अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

ऑइल प्रेशर जीरो होना कितना खतरनाक?

विमान के इंजन में ऑइल प्रेशर शून्य हो जाना तकनीकी रूप से बेहद संवेदनशील स्थिति मानी जाती है। ऐसी स्थिति में इंजन के अंदर मौजूद मूविंग पार्ट्स तक लुब्रिकेशन नहीं पहुंच पाता, जिससे इंजन के ओवरहीट होने और फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि आधुनिक विमानों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे एक इंजन के सहारे भी सुरक्षित लैंडिंग कर सकते हैं। इसी वजह से पायलट ने समय रहते सही निर्णय लिया और विमान को सुरक्षित वापस उतार लिया।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  इलेक्शन कमीशन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका हैस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सिपाही और उसके दोस्त ने मुझे शराब पिलाई, थाने में फूट-फूटकर रोया युवकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »