अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों रोजाना 10 से 15 मरीज आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से दमा के मरीजों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। धुएं और धुंध के कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से स्थिति और गंभीर बनती जा रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. हरीश आर्या ने बताया कि पिछले चार दिनों से दमा और सिरदर्द की समस्या को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ धाम में नए नियम: कथा-भंडारे से पहले पंचायत की अनुमति, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना

 उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जंगलों की आग से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध है। लोगों को इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन व प्रभारी पीएमएम डा. जीवन मपवाल ने बताया कि जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुंध बढ़ गई है। इसके कारण लोगों को आंखों में जलन, दर्द और अन्य समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि धुएं और धुंध से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  देहरादून ट्रैफिक प्लान: 3 से 5 अप्रैल तक मसूरी-ऋषिकेश रूट बदलेश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत

Read More »