माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों बेटों समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

गिरोह बनाकर लोगों को हत्या की धमकी देकर जबरन वसूली और रंगदारी के आरोप, अपराधियों की संपत्ति कुर्की की तैयारी तेज

मुजफ्फरनगर। जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात माफिया अपराधी सुशील मूंछ के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उसके दो बेटों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गैंगस्टर एक्ट में यह कार्रवाई मन्सूरपुर थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के आपराधिक मामलों के आधार पर की गई है।

मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में दर्ज इस मुकदमे में माफिया अपराधी सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत उर्फ मौनी और मंजीत उर्फ टोनी तथा उनके सहयोगी अमरदीप उर्फ भोलू को नामजद किया गया है। तीनों आरोपी रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेडी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मंजीत उर्फ टोनी को गिरोह का सरगना चिन्हित किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर अवैध हथियारों के बल पर हत्या की धमकी देकर जबरन वसूली करने, रंगदारी मांगने और गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

गैंगस्टर एक्ट की धारा 2 और 3 के अन्तर्गत मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया में जुट गई है। संबंधित धाराओं के तहत जल्द ही संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन

इंस्पेक्टर का बेटा बना सबसे बड़ा डॉन, एक लाख का रहा ईनाम

सुशील मूंछ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया डॉन माना जाता रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो मूंछ का खौफ गहरा है। सुशील मूंछ रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी का मूल निवासी है और गहरी मूंछ होने के कारण उपनाम मूंछ ही पड़ गया। सुशील के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर रहे हैं। बेटा अपराधी बना तो पुलिस दबिश से परेशान होकर उसको पिताने बेदखल कर दिया था। समाज में सुशील मूंछ को प्रधानी जी के नाम से जाना जाता रहा है। मूंछ के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे बताये जाते हैं। साल 2025 में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सख्ती बढ़ी तो सुशील मूंछ सरेंडर कर जेल चला गया था। पिछले दिनों सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत और उसके साथी अमरदीप को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर गंगा बैराज पुलिस रौंदने मामला: 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार, शराब पीकर कार दौड़ाने का कबूलनामा

बद्दो और बाफर जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स का गुरु, आस्ट्रेलिया में ठिकाना

पुलिस के अनुसार सुशील मूंछ पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सुशील मूंछ को बदन सिंह बद्दो और भूपेंद्र बाफर जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स का गुरु कहा जाता है। पुलिस ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा है और इसकी संपत्तियों की कुर्की की जा चुकी है। बावजूद इसके, वह पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है। सूत्रों के मुताबिक, सुशील मूंछ ने भारत छोड़कर आस्ट्रेलिया में अपना ठिकाना बना लिया है और विदेश से ही अपने गैंग का संचालन करता है। उसकी आपराधिक गतिविधियों का नेटवर्क न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के अन्य राज्यों तक फैला हुआ है।

Also Read This

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

हापुड़ में एक्सप्रेस वे पर नीलगाय से टकराई रामपुरी के अरविन्द त्यागी की बे्रजा कार, तीन घायल मुजफ्फरनगर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामदपुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर

Read More »

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारीकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

Read More »