नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म: मुठभेड़ में पुलिस ने कर दिया हैवान पिता को लंगड़ा

छपार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया शातिर, पहले भी ऐसे ही मामले में जा चुका है जेल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।

थाना छपार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िताओं की मां ने 2 अप्रैल 2026 को थाना छपार में लिखित शिकायत देकर अपने ही पति के द्वारा बेटियों के खिलाफ किए गए इस गंभीर अपराध की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई करने की मांग की थी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। एसएसपी संजय वर्मा ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

इसे भी पढ़ें:  पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम बढेड़ी-दतियाना मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा। पुलिस को संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। जब पुलिस टीम उसके करीब पहुंची, तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया और वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छपार पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन साल पहले भी किया था नाबालिग से दुष्कर्म

इसे भी पढ़ें:  खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र नारायण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेहड़ा सादात (थाना ककरौली) का निवासी है और वर्तमान में छपार क्षेत्र में बामनहेडी पुल के पास सुन्दर नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। वर्ष 2023 में थाना भोपा क्षेत्र में भी उस पर नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल जा चुका है। छपार थाना क्षेत्र के वर्तमान मामले में भी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अलीपुर अटेरना में हुआ सड़क हादसा, युवक की मौत

दो दरोगाओं ने चलाई दो गोलियां, सटीक रहा निशाना, खोखा कारतूस नहीं मिला

नाबालिग बेटियों के साथ गलत काम करने के आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस की मुठभेड़ में पुलिस कर्मी पक्के निशानची साबित हुए। इस मामले में उप निरीक्षक सुनील कुमार ने छपार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार और रोहताश कुमार के साथ कांस्टेबल दीपक कुमार, वीरेन्द्र और सुमित कुमार शामिल रहे। जब आरोपी सोनू नारायण फायरिंग करते हुए भागने लगा तो उसको घेरकर दरोगा सुनील और दरोगा रोहताश ने अपनी सरकारी पिस्टल से एक-एक फायर किया। इसी में सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि सोनू ने भी पुलिस पार्टी पर कई फायर किए, उसे अस्पताल भिजवाकर दरोगा सुनील पुलिस कर्मियों के साथ वापस मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे, लेकिन उनको वहां तलाश के बावजूद कोई भी खोखा कारतूस नहीं मिला, इसका कारण वहां मौजूद घास-फूंस बताई गई है।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने बुलन्दशहर में डाला डेरा, उपचुनाव में किया प्रचार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »