जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

खतौली। गांव अंती में शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।

गांव अंती में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की पर हमला किया। मारपीट के दौरान बबित पक्ष की ओर से निक्की पर तमंचे से फायर किया, गोली पेट में लगने से निक्की घायल हो गया। घायल युवक के भाई रीनू ने थाने में बबित तथा उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने सोमवार को तमंचे से गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि अंती में हुए जानलेवा हमले के मामले में बबित पुत्र रणपाल निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली हाल पता शेखपुरा गली नं03 खतौली को अन्ती चौराहे से गिरफ्तार किया है । बबित के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका का संविदा सफाई कर्मचारी कर रहा ठेकेदारी, ईओ ने मांगी रिपोर्टस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बलकटी-लाठियां लेकर घर में घुसकर बोला हमला, तीन सगे भाइयों सहित चार पर मुकदमावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बलकटी-लाठियां लेकर घर में घुसकर बोला हमला, तीन सगे

Read More »