MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। हाईवे के साथ ही दूसरी अति व्यस्त सड़कों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर उनका डीजल चोरी करने वाले शातिर चोरों के साथ मंसूरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को दबोचने के साथ ही गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें घायल हुआ इमरान शातिर किस्म का अपराधी होने के साथ ही जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से सौ लीटर डीजल, कैंटर के साथ ही अन्य सामान और अवैध असलाह बरामद किया है।

सीओ खतौली यतेन्द्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर पुलिस टीम को लगाया गया था। थाना मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि मंसूरपुर पुलिस की जौहरा-मंसूरपुर मार्ग पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश घायल हो गये, जबकि जंगल से इनके तीन साथियों सहित कुल 05 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार शातिर बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन

सीओ ने बताया कि 28 मई को आबिद अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मद निवासी ग्राम संधावली द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि रात्रि में बैगराजपुर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर लाल रंग के कैंटर सवार अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी लिया। आबिद अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर ढाबे पर भोजन करने के लिए गया था। जब वापस लौटा तो कुछ लोग डीजल चोरी कर भागते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा व सर्विलान्स टीम की सहायता से कैंटर को ट्रैस किया गया। बताया कि गत रात्रि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त घटना को कारित करने वाले बदमाश पुनः कोई घटना करने की फिराक में संधावली मार्ग कट के पास आने वाले हैं। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो एक कैंटर दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर चालक ने गति तेज कर दी।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को ग्राम जौहरा की तरफ मोड़ दिया जहाँ पर पंचायत घर की दीवार से टकरा कर कैंटर रुक गया तथा 05 व्यक्ति कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की, जिसमें 02 बदमाश घायए हो गए। घायल बदमाशों में इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ और इरफान पुत्र कदीर निवासी ग्राम पटना जनपद हापुड शामिल हैं। घायल शातिर इमरान थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा, हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इनमें लूट, चोरी, जानलेवा हमला जैसे संगीन अपराध भी शामिल है। वो 2020 से अपराध में सक्रिय रहा है। इमरान और इरफान के तीन साथियों शानू पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, फहीम पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम टांडा होमत नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर और बिलाल पुत्र जुल्फी निवासी ग्राम बहरोडा थाना किठोर जनपद मेरठ को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो सभी रात्रि में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते हैं तथा अपने साथ लिए कैंटर यूपी14 जीटी1721 में रखे ड्रमों में रख देते हैं तथा बाद में तेल को बेच कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते हैं। वाहनों से तेल चोरी करते समय यदि वाहन चालक उठ जाता है तो अपने साथ लिए अवैध शस्त्रों से उसे डरा-धमका देते हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से आयशर कैंटर, ड्रम में भरा गया चोरी का सौ लीटर डीजल, चोरी करने के उपकरण और अवैध असलाह बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, हैड कांस्टेबल अनित कुमार, रविन्द्र कुमार, नितिन कुमार, कांस्टेबल सौबीर और विकास कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने बिजली विभाग को दिया हाईटेंशन झटका, मांगे

Read More »