सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

मंत्री आवास पर पहुंची मां, भाई और भाभी ने कहा-हमें सीएम योगी और उनकी सरकार पर पूरा विश्वास

मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप हत्याकांड में शुक्रवार सुबह नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचा। सोनू की मां कांति देवी, भाई मोनू, भाभी सलोनी और फूफा नरेश कश्यप ने मंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और आरोप लगाया कि मामले से जुड़े अहम तथ्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
परिवार ने मंत्री को बताया कि शुक्रवार को मेरठ में आयोजित शोकसभा में उनके जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि सोनू की पत्नी आरती और उसकी मौसेरी बहन कशिश घर से लापता हैं, जबकि घर पर दो महिला सिपाहियों की तैनाती भी थी। कांति देवी ने दोनों बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि यह घटना परिवार की चिंता बढ़ाने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर दोनों महिलाओं की शीघ्र तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रकरण संवेदनशील है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच पूर्ण रूप से निष्पक्ष होगी, और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मंत्री और संगठन के प्रति आभार जताया। सोनू की मां कांति देवी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है। इसी भरोसे के चलते वे मेरठ की शोकसभा व प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय दिलाएगी और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार ने प्रशासन से आरती और कशिश की तलाश तेज करने की मांग दोहराई है। वहीं मंत्री ने विश्वास दिलाया कि दोनों की बरामदगी से लेकर हत्याकांड की जांच तक, हर पहलू पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्माजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »