किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से मिला विशेष पैकेज, धार्मिक विकास को 1.50 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित

मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की कर्मभूमि और किसान राजधानी के रूप में विख्यात सिसौली कस्बे को उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास की बड़ी सौगात दी है। सिसौली स्थित प्राचीन एवं सिद्धपीठ बाबा काली सिंह मंदिर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये की एक विशेष परियोजना प्रस्तावित की है, जिसमें एक करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली कस्बे में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा काली सिंह मंदिर के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने मंदिर के जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने हेतु कुल 150 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 100 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस धार्मिक विकास कार्य की पहल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। डॉ. बालियान ने सिसौली क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष रूप से आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने 16 जून 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर बाबा काली सिंह मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं विकास के लिए विशेष बजट की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  गंगा दशहरा में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने पर पालिका में बवाल

अपने पत्र में डॉ. बालियान ने इस प्राचीन मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि यह सिद्धपीठ सैकड़ों वर्षों से आस्था, साधना और जनकल्याण का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन मास, रविवार की विशेष पूजा तथा वार्षिक धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं के विकास और धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

राज्य सरकार ने उनकी इन मांगों को स्वीकार करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से 150 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना प्रस्तावित की है। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल सुविधा, साइनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच तथा लैंडस्केपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए हैं। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि मंदिर परिसर का स्वरूप भी आकर्षक और व्यवस्थित होगा।

सीएम योगी ने किया आस्था का सम्मानः संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिसौली स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाबा काली सिंह मंदिर के जीर्णाेद्धार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 150 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 100 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. बालियान ने कहा कि बाबा काली सिंह मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और विरासत का जीवंत प्रतीक है। मंदिर के विकास से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि ग्रामवासियों और भक्तों की आस्था का सम्मान भी होगा। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवायाहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त,

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोशहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्तमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »