मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जलालपुर जंगल में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में युवक की मौत बिजली के करंट से होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शव नया गांव के पास सड़क किनारे मिला, जिसकी सूचना मिलते ही रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान शोभित पुत्र ऋषिपाल, निवासी नीला जलालपुर के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला बिजली के करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंदजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »