जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे एडीएम ने दी जानकारी, 21 मई तक स्वगणना का अवसर मिला

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में स्वगणना कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दिवस तय होने के कारण गुरूवार को रालोद सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने अपने घरों पर स्वगणना कर जनगणना 2027 में भागीदारी की और लोगों से भी स्वगणना के तहत अपनी व परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है।

गुरूवार से देश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फनगर में भी जनगणना-2027 के पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वगणना करते हुए लोगों को प्रेरित करने का काम किया है। यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार पचेंडा रोड स्थित आवास पर जिला जनगणना अधिकारी एडीएम-वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार जनगणना टीम के साथ पहुंचे और उनको जनगणना के पहले चरण के शुभारंभ की व्यवस्था से अवगत कराते हुए स्वगणना कराई।

इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ के संकल्प के साथ मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य की शुरुआत की और लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनगणना केवल हेड काउंट नहीं, बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का मजबूत आधार है। आज का समय डेटा आधारित निर्णयों का है और जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सही जनगणना यह सुनिश्चित करती है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी समान रूप से विकास में सहभागी बन सके। बताया कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना कराई जा रही है, इसमें सभी को स्वगणना के लिए जागरुक रहते हुए सहभागिता करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

इसके साथ ही चार्ज अधिकारी जनगणना तहसील सदर तहसीलदार राधेश्याम गौड ने सवेरे रालोद सांसद चंदन सिंह चौहान के उत्तरी सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचकर स्वगणना कराई और इसकी जानकारी दी। इस दौरान चंदन चौहान ने भी सभी लोगों ने जनगणना-2027 में एक जिम्मेदारी नागरिक का दायित्व निभाते हुए प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने इस बार डिजिटल सुविधा प्रदान की है, ऐसे में परिवार का मुखिया स्वयं अपने मोबाइल फोन या अन्य इंटरनेट माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करा सकता है। यह देश के विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति के तहत सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम

जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरूवार से जनपद में भी जनगणना कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। ऐसे में 6575 अधिकारी कर्मचारी जुट गये हैं। इसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य होगा। आमजन को 7 से 21 मई 2026 तक स्वगणना का विकल्प भी दिया गया है, जिसके तहत नागरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य करेंगे। इस दौरान स्वगणना करने वाले परिवार को अपनी 12 नम्बर की एसई आईडी सुरक्षित रखनी है, जो प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। दूसरे चरण में 9 फरवरी 2027 से प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इस जनसंख्या गणना में जातिगत जनगणना भी करने की तैयारी है, जो 1931 के बाद पहली बार हो रही है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी कार्यालय में की स्वगणना, दिया संदेश

मुजफ्फरनगर में जनगणना 2027 के शुभारंभ पर प्रथम दिवस मुख्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष दिवस होने के कारण जहां जनप्रतिनिधियों ने अपने परिवार की गणना करते हुए डिजिटल व्यवस्था अपनाते हुए स्वगणन की, वहीं अधिकारियों ने भी इसमें सहभागिता करते हुए लोगों को देश की पहली डिजिटल जनगणना को अपनाकर जिम्मेदारी निभाने का संदेश देने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

जनगणना अभियान के मुख्य जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान ही जनगणना-2027 में एक जिम्मेदार नागरिक की भांति हिस्सेदारी करते हुए स्वगणना कर अपने व अपने परिवार की जानकारी को दर्ज किया। इसके लिए उन्होंने दो तस्वीरों को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए आम लोगों के लिए भी एक प्रेरक संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने स्व-जनगणना पूर्ण कर ली है। क्या आपने भी कर ली है? यदि नहीं की है, तो समस्त जनपदवासियों से अपील है कि समय रहते अपनी स्व-जनगणना अवश्य करें एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। आपकी सहभागिता, सशक्त जनपद की आधारशिला है। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

Also Read This

मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों से समस्याएं रखते व्यापारी

मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी समिति में आग की घटना के बाद अब व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह और निर्माण विभाग के जेई से मुलाकात की गई। व्यापारियों ने अधिकारियों को मंडी परिसर की कई पुरानी और नई समस्याओं से अवगत कराया। सबसे पहले आग से प्रभावित दुकान और उसके आसपास क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत व निर्माण का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि आग लगने के बाद दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए मरम्मत

Read More »
देवबंद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और लगभग 350 विकास योजनाओं का जिक्र सामने आया है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देवबंद की धरती से विकास का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन

Read More »

जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा-  अल्मोड़ा के भतरोंजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रही लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने

Read More »

यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन,

Read More »

मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण आग: गोदाम जलकर राख, 7 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटीं

मुजफ्फरनगर। जनपद की नवीन मंडी स्थल पर बुधवार देर रात आग का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरी मंडी को दहशत में डाल दिया। गेट नंबर 5 के पास स्थित एक बड़े व्यावसायिक गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। उस समय मंडी परिसर लगभग खाली था। इसी दौरान फर्म सतीश चंद जैन एंड संस से जुड़े गोदाम से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद दमकल विभाग को

Read More »

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियोतहरीर के

Read More »