नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

स्वावलंबी बनने को जहीर फारूकी ने किया प्रेरित, मेडिकल व ब्यूटीशियन कोर्स की दी गई जानकारी,कृसरकार दे रही लोन और सब्सिडी

मुजफ्फरनगर। एक ओर जहां तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, वहीं युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से शासन और प्रशासन द्वारा लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का रास्ता दिखाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग मेला आयोजित कराया। इस कैरियर काउंसलिंग मेले को युवाओं के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। मेले में न केवल करियर मार्गदर्शन दिया गया, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

पुरकाजी में बिजली घर के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग मेले का शुभारंभ चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहीर फारूकी का विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। मेले में करीब 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा करियर के प्रति उनकी समझ को विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भविष्य मार्गदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी वितरित की गईं। काउंसलिंग सत्र में छात्रों को मेडिकल कोर्स की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आधुनिक समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहे ब्यूटीशियन कोर्स के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कोर्स का डिप्लोमा कौशल विकास मिशन द्वारा जारी किया जाएगा। डिप्लोमा धारकों को सरकार की ओर से दो लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध होगा, जिसमें 5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 25 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। यह लाभ 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जहीर फारूकी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के लिए टाइम-टेबल तय करने, माता-पिता एवं गुरुओं के सम्मान को सर्वाेच्च महत्व देने और जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसी घटिया सोच को अपने पास नहीं आने देना चाहिए। मां-बाप और गुरु की डांट-फटकार भी भविष्य का निर्माण करती है, इसलिए अभिभावक गुरुओं को बच्चों के मार्गदर्शन में पूरी स्वतंत्रता दें। जहीर फारूकी ने आश्वासन दिया कि पुरकाजी के बच्चों को आगे बढ़ने में हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से भविष्य में आईपीएस, आईएएस और न्यायिक सेवाओं में चयनित अधिकारी देखने की अपेक्षा सभी को है। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी तथा समस्त शिक्षकों की मेहनत और व्यवस्थापन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का माहौल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के अनुरूप है। कार्यक्रम का समापन छात्रों में प्रमाण-पत्र वितरण और अभिभावकों के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 26 जनवरी को आयोजित होगा ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौतसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशानावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »