पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह रोड और शिव चौक में हटाया गया अतिक्रमण

यातायात विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार में हड़कंप, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य बाजारों में शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब भारी पुलिस बल और यातायात विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। रोजाना जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों के लिए यह अभियान राहत का संदेश लेकर आया, वहीं सड़क पर कब्जा जमाने वालों में हड़कंप देखने को मिला।

शहर की व्यस्त सड़कों पर जाम और अव्यवस्था की लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को यातायात विभाग तथा शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य रूप से भगत सिंह रोड और शिव चौक जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में केंद्रित रहा, जहां दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात बाधित होता रहा है। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक हाथों में भौंपू लेकर लोगों को लगातार चेतावनी देते और मुनादी करते दिखाई दिए। दूसरी ओर पुलिसकर्मी दुकानों के बाहर, सड़कों पर फैलाए गए सामान, ठेले और ठिया हटवाने में जुटे रहे। अचानक की गई कार्रवाई से दुकानदारों, व्यापारियों, फेरीवालों और ठेला संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणा

एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि पूरे जनपद में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए चरणबद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर पालिका और जिला प्रशासन भी इस कार्रवाई में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की कार्रवाई भगत सिंह रोड और शिव चौक क्षेत्र में की गई है। यदि हटाया गया अतिक्रमण दोबारा पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शहर के यातायात को सुचारु बनाने के लिए ई-रिक्शा संचालन को लेकर एक नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। इससे मुख्य बाजार और सड़कों पर यातायात और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगा। अभियान के बाद इन क्षेत्रों में यातायात की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी बेहतर दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आवश्यक कदम बताया।

इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहित

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्यासूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्यावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »