डेंगू का डंकः जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण देवी का निधन, शिक्षक जगत में शोक

बुखार के बाद से बिगड़ी थी तबीयत, डेंगू की पुष्टि होने पर गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था उपचार

मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या किरण देवी का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह डेंगू की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें पहले बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करेंः मंहत राजूदास

प्रधानाचार्या किरण देवी की गंभीर हालत को लेकर उनके पति सुदर्शन लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा कर लोगों को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि किरण देवी की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी उनके गंभीर हालत में आईसीयू में उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। सोमवार शाम उनके निधन का समाचार मिलने से परिचितों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में शोक छा गया। किरण देवी अटेवा में एक सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य कर रही थी और अटेवा के आंदोलन में उनकी भूमिका बनी रहती थी।

इसे भी पढ़ें:  ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबा मासूम बालक, मौत से परिवार में कोहराम

जनपद मुजफ्फरनगर में डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक 41 मरीजों की पुष्टि की गई है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लगातार बीमारी की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में डेंगू के प्रकोप से पीड़ितज होने के बाद एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या के निधन ने डेंगू से बचाव, नियमित फॉगिंग और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें:  शादीशुदा इमाम ने धोखा देकर किया निकाह, सच्चाई खुली तो मेरठ में पत्नी का गला काटा और मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गुमशुदगी
Share This Article