मुजफ्फरनगर-बैराज मार्ग पर हादसाः बाइक फिसलने से बुजुर्ग की मौत

राजबाहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद में सर्द मौसम और फिसलन भरी सड़कों के बीच सड़क हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार को थाना ककरौली क्षेत्र में एक दर्दनाक दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादातदृबैराज मार्ग स्थित राजबाहे के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गंगदासपुर गांव निवासी भंवर सिंह (60 वर्ष) किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि राजबाहे के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क किनारे चल रहे राजबहे में गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ककरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बैराज मार्ग पर अक्सर फिसलन बनी रहती है, जिसके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाने की मांग की है। भंवर सिंह की अचानक मौत से गंगदासपुर गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

Also Read This

मुजफ्फरनगर में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा पर एसएसपी की गोष्ठी, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

मुजफ्फरनगर। सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार, 20 जून 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के विषयों पर चर्चा की गई। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंदएसएसपी ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।

Read More »

गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद महिला की हालत बिगड़ने का आरोप, मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल की जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में भर्ती एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद ऑपरेशन कराया गया, लेकिन इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। महिला को बाद में मेरठ रेफर किया गया, जहां वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।   पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कैल्लनपुर निवासी अरविंद 18 जून को अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनम को उपचार के लिए इंडियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के दौरान बच्चे की धड़कन कम बताकर महिला को भर्ती किया गया था। उनका

Read More »

मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

गिरोह के दो सदस्य हुए फरार अवैध असलाह बरामद शामली सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। खालापार थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 अवैध हथियार जिंदा कारतूस 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क मुजफ्फरनगर के अलावा शामली सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस फरार सप्लायरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खालापार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Read More »

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ

Read More »

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजितआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »