मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की उसकी मां के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और करीब 150 मीटर की दूरी पर घेरकर सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा, जबकि मां मदद के लिए चीखती रह गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे केशव की फोन पर कुछ साथियों से कहासुनी हुई थी। पिता राधेश्याम ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने बेटे को शांत कराया और उसे सोने के लिए कहा। लेकिन रात लगभग साढ़े 12 बजे फिर से फोन आया और कॉल करने वालों ने उसे बाहर बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसान

 

मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को घर से बाहर जाते देखा तो चिंता में उसके पीछे चल दीं। घर से थोड़ी दूरी पर दो बाइक से आए युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने केशव के सीने में गोली मार दी। मां के सामने यह घटना होते देख वह जोर-जोर से चिल्लाईं, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा से जबरन बुर्का पहनवाने का आरोप, 5 छात्राओं पर FIR

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौतसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरनावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »