खतौली में दर्दनाक हादसेः ट्रक ने ई रिक्शा चालक को कुचला, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत

ई-रिक्शा चालक के भाई ने ट्रक के नीचे बैठकर जताया विरोध, चालक हुआ फरार, ट्रक को पकड़ा–डीडीएफसी रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बड़े हादसे हुए। एक ओर सड़क पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने अपनी रफ्तार के कहर से एक ई-रिक्शा चालक की जान ले ली, तो दूसरी ओर डीडीएफसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया। एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जबकि ई रिक्शा चालक के भाई ने ट्रक के नीचे ही बैठकर घटना पर विरोध जताया और कार्यवाही के साथ ही मुआवजे के लिए भी मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
खतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहली घटना सुबह लगभग सात बजे बुढ़ाना रोड पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सीधे एक गोदाम में जा घुसा। इस हादसे में मोहल्ला सादिक नगर निवासी 30 वर्षीय ई रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहे ट्रक चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया था। खतौली से बुढ़ाना की ओर जा रहे ट्रक के अचानक गोदाम में घुस जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोदाम के सामने खड़े दो पेड़, एक बिजली का खंभा और दो स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर जीडी भर्ती पूरी, बारिश में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने दिखाया जोश

स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं ई रिक्शा चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। उनके विलाप से वहां पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक के नीचे ही बैठकर विलाप करते हुए घटना पर विरोध जताया। बताया कि मृतक की आयु केवल 27 वर्ष ही थी। इस मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विरोध को देखते हुए वहां पर काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और वाहन को कब्जे में लिया और ट्रक के नीचे बैठे मृतक के भाई को भी समझा बुझाकर वहां से हटाया।
खतौली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दूसरी बड़ी घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डीडीएफसी रेल लाइन पर सामने आई, जहां लगभग 52 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययन

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगातवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार,

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »