महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोश

करीब 400 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी, स्काउट-गाइड, एंटी रोमियो टीम की सदस्याएं तथा अन्य विभागों की महिलाएं सम्मिलित रहीं

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राव चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी अपराध ऋषिका सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि उक्त अधिकारीगण ने स्वयं भी दौड़ में भाग लेकर नारी शक्ति, सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के प्रति एक सशक्त और प्रेरणादायक संदेश दिया और महिलाओं में भारी जोश एवं उत्साह नजर आया। यह मेराथन दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, मदन स्वीट, मालवीय चौक होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, पूर्ण हुआ राजा जनक का मनोरथ

करीब 400 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी, स्काउट-गाइड, एंटी रोमियो टीम की सदस्याएं तथा अन्य विभागों की महिलाएं सम्मिलित रहीं। सभी ने मिलकर ‘नारी शक्ति’ एवं ‘सुरक्षित समाज’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, समान अधिकारों के प्रति जागरूकता, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता की भावना को बढ़ावा देना रहा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित यह पहल समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नागरिकों की भागीदारी को आवश्यक मानती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया और सभी ने मिलकर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शाहिद के खिलाफ मुकदमा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *