एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली और ककरौली थाना के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एआईएमआईएम के प्रत्याशी और नेताओं ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मीरापुर सीट पर दोबारा चुनाव कराये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मीरापुर विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अरशद राणा और पार्टी के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव आयुक्त के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें कहा गया है कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में हो रही गंभीर धांधलियों में कई अफसर शामिल रहे हैं। सत्ता पक्ष को जिताने के उद्देश्य से लोकतंत्र की गरिमा का खुला उल्लंघन किया गया है। इस स्थिति के कारण न केवल निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई है। बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी हनन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव

एआईएमआईएम की ओर से कहा गया कि मतदान के दिन विशेष रूप से ककरौली थाना क्षेत्र के एसएचओ द्वारा रिवॉल्वर दिखाकर वोटर्स को धमकाने और उन्हें वोट डालने से रोकने की घटनाएँ सामने आई हैं तथा कुछ पुलिस कर्मियों के हाथों में पत्थर देखा गया है। यह कृत्य न केवल कानूनी और नैतिक दृदृष्टिकोण से निंदनीय है, बल्कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी प्रश्न खड़ा करता है। चुनाव आयुक्त से एआईएमआईएम ने मांग करते हुए कहा कि मीरापुर उपचुनाव दोबारा कराया जाये, ककरौली थाना एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए, मीरापुर उपचुनाव में हो रही धांधलियों की जाँच के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाए, जिन अधिकारियों की संलिप्तता इस प्रकार की गतिविधियों में पाई जाए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के बचीटी गांव से संदिग्ध युवक हिरासत में, मोहाली कनेक्शन की जांच
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *