गंगा से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर ले गया मगरमच्छ

मुजफ्फरनगर। गांव मजलिसपुर तौफीर गंगा खादर में चंद्रबोस अपने साथियों के साथ रेत निकाल रहा था। तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसकी तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। चंद्रबोस के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगा खादर में से रेत निकाल रहे मजदूरों पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चंद्रबोस नाम के मजदूर को मगरमच्छ पानी के अंदर खींचकर ले गया और उसके साथी शोर मचाते रहे गए। चंद्रबोस की तलाश चल रही है, मगर कुछ पता नहीं चल सका है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर गंगा खादर में रेत निकालने गए मजदूर चंद्रबोस को मगरमच्छ खींचकर गहरे पानी में ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि भैंसा-बोगी लेकर चंद्रबोस अपने साथियों के साथ रेत निकालने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उसे खींच लिया। यह देखकर उसके साथियों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चंद्रबोस गहरे पानी में जा चुका था। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर कोई भी पानी के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चंद्रबोस के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। वे भी रोते-बिलखते पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचेभाकियू

Read More »