वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूप

वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर कराया मतदाता सूची का सत्यापन, मताधिकार के लिए युवाओं को प्रेरित किया

मुजफ्फरनगर। नगर में नव मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर शुरू हुए विशेष अभियान को मजबूती देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले का दौरा किया। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के बीच चलाए जा रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर सबसे कमजोर, भाजपा खेमे में बढ़ी चिंता

शहर के बंजारान मोहल्ले में नव मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का मिलान करती रहीं। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मौके पर ही फ़ॉर्म-6 भरवाए गए। वार्ड सभासद और भाजपा नेता मनोज वर्मा द्वारा पालिकाध्यक्ष का नागरिकों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा की टीम ने दर्जनों घरों में मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया तथा छूटे हुए नामों को शामिल करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना रहा।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

जनसंपर्क के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहाकृकि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी युवा या पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा फ़ॉर्म-6 अवश्य भरें। वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका और अभियान टीम मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे शहर में कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे नहीं। नव मतदाता सत्यापन एवं पंजीकरण अभियान में भाजपा के हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, मंडल प्रभारी सुनील दर्शन, पिंटू त्यागी, अमित सुधा, वार्ड मेंबर मनोज वर्मा, महामंत्री राधे वर्मा, डॉ. अनुज पचीसिया, सेक्टर संयोजक यश वर्मा, मनु प्रिय मजदूर, हर्षित वर्मा, अरविंद दीक्षित, नरेश खटिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अंतिम और विशेष दिवस की तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टीम एमपीएल के टूर्नामेंट में आएंगे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार

Also Read This

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अहसान को घायलावस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह  निधि

Read More »