नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। युवक करीब 80 मिनट तक पानी पर तैर रही कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल कर्मी पानी में उतरने से कतराते रहे। पिता की आंखों के सामने बेटे की सांसें थम गईं।

हादसे की पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम से घर लौट रहे युवराज मेहता की ग्रैंड विटारा कार सेक्टर-150 एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास टी-प्वाइंट पर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई। कार नाले की दीवार तोड़ते हुए 30 फुट गहरे, पानी से भरे निर्माणाधीन बेसमेंट के गड्ढे में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बर

हादसे के बाद कार पलट गई, लेकिन पानी पर तैरती रही। किसी तरह युवराज कार से बाहर निकले और अपने पिता राजकुमार मेहता को फोन कर मदद मांगी।

50 मिनट की देरी, 80 मिनट की बेबसी

पिता तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान युवराज कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाते हुए लगातार “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिता बार-बार पुलिस और दमकल कर्मियों से पानी में उतरकर बेटे को बचाने की मिन्नत करते रहे, लेकिन किसी ने जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

रेस्क्यू से इनकार, डर का हवाला

पुलिस और दमकल कर्मियों ने ठंडे पानी, घने कोहरे और गड्ढे में बने निर्माणाधीन कॉलम से टकराने के खतरे का हवाला देते हुए पानी में उतरने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

नॉलेज पार्क फायर स्टेशन से छोटी और बड़ी क्रेन मंगाई गई, लेकिन उससे भी युवराज को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका।

1:45 बजे जिंदगी हार गई

करीब रात 1:45 बजे युवराज कार समेत पानी के अंदर समा गया। इसके बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जरूरी उपकरण और स्टीमर नहीं होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका।

काफी देर बाद गाजियाबाद से आई NDRF टीम ने स्टीमर उतारकर टॉर्च की रोशनी में युवक को बाहर निकाला।

युवराज को बेहोशी की हालत में कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय लोग और डिलीवरी बॉय ने रेस्क्यू में हुई देरी को लेकर भारी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

कौन थे युवराज मेहता

उम्र: 27 वर्ष

पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर

कंपनी: डनहमबी इंडिया, गुरुग्राम

निवास: टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी, सेक्टर-150

पिता: राजकुमार मेहता (SBI से सेवानिवृत्त निदेशक)

बहन: यूके में रहती हैं

मां का पहले ही निधन हो चुका है

नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

पिता राजकुमार मेहता ने नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास न तो बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर और न ही चेतावनी बोर्ड। स्थानीय निवासी पहले भी नोएडा प्राधिकरण से सुरक्षा इंतजामों की मांग कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कोहरा और तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »