बोपाड़ा हत्याकांडः दोस्त का कत्ल कर भागा सोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार

कहासुनी के बाद हुए विवाद में चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी सोनू उर्फ भिसनडी दबोचा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त नाजायज चाकू के साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस की तलाश के दौरान जंगल से चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में उसको घायल कर दबोच लिया।
सीओ खतौली रामआशीष यादव ने बताया कि थाना प्रभारी मंसूरपुर निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बताया कि 27 जनवरी 2026 को थाना मंसूरपुर क्षेत्र में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अभियुक्त सोनू उर्फ भिसनडी ने अपने दोस्त दीपक पुत्र यशपाल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना मंसूरपुर में आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार तलाश के दौरान वांछित आरोपी को मुबारिकपुर कट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ भिसनडी पुत्र भीषन निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाड़ा के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि सोनू आदतन अपराधी है और अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र सहित थाना मंसूरपुर पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  खुन्नस निकालने को लाठी-डंडे लेकर खड़े दस युवकों को दबोचा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  टिहरी स्टील प्लांट में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबूसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तारपुरकाजी कस्बे के लोगों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »